Monday, 11 April 2016

" करार बक्श दिया उसने मुझे ये कहकर......
के सिर्फ तुम ही नहीं .....बेक़रार हम भी है। ......"



" तुम्हारा साथ तसलसुल से चाहिए मुझे.....
थकन जमानो की लम्हों में कब उतरती है..... "
 

Sunday, 10 April 2016

" बसे हुए हो आँखों में ...तो धड़कन में आजाओ ....
नजर से दिल का कोई फासला नहीं होता... "





"कसम खुदा की.. वो मिले तो इन्किशाफ़ हुआ .....
 कोई हमारा भी यहाँ है ........ किसी के हम भी है ....."

Saturday, 9 April 2016

".... ये  नाज है के तेरी आरजू में जीते है ....
ये फक्र है के तेरी जात से ताल्लुक है..... "


"...चाँद पागल है अँधेरे में निकल पड़ता है
 रोज तारो की नुमाइश में खल्ल पड़ता है
उनकी याद आती है....साँसों जरा धीरे चलो
धड़कनो से भी इबादत में खल्ल पड़ता है। ...."
 
"....एक सपना किसी अपने का मिलना
एक इत्तेफाक आपका हमारी जिंदगी में आना.....
एक हकीकत आपसे प्यार करना....
एक तमन्ना प्यार को जिंदगी भर निभाना ...."


"......हम तेरे एहसास को बिखरने की इजाजत नहीं  देंगे
दिल में तेरे सिवा किसी को  उतरने की इजाजत नहीं देंगे
रूठ कर तो  देखो.......जिंदगी से रूठ जायेंगे हम.....
तुझे अपने  वजूद से बिछडनेसे इजाजत नहीं देंगे। ......"

" मुझको दुश्मन के इरादों  भी प्यार आता है....
तेरी उल्फत ने मोहब्बत मेरी आदत कर दी..... "



"कितना तुझे चाहा है जरा गौर तो कर .....
इतने तो हम अपने भी तलबगार नहीं...."

Hindi Sher-o-Shayri and Poems!!!!!

" ये दिन..... ये राते....ये लम्हे ....अच्छे लगते है...
तुम्हे सोचु तो सारे सिलसिले अच्छे लगते  है....
बहुत  दूर तक चलना और वही रुकना ....
मुझे तुमसे तुम्ही तक के दायरे अच्छे लगते है... "



" भूल कर जात तुमको याद किया....
बात बे बात तुमको याद किया .....
नींद नाराज होगयी हमसे ......
हम ने जिस रात तुमको याद किया ...."